आज हम चर्चा करेंगे Income टैक्स डिपार्टमेंट में e -filing कैसे करें सर्वप्रथम इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक साइट पर जाकर लॉगइन करना है ।यदि आपने पहले यूजर आईडी और पासवर्ड रजिस्टर्ड नहीं किया है तो आपको रजिस्टर करना होगा आइए विस्तार से चरणबद्ध तरीके से हम चर्चा करते हैं।
1 यदि आप पहले से रजिस्टर्ड यूजर है तो आपको लॉगिन हियर ऑप्शन पर जाकर ईफाइलिंग टैब से आयकर संबंधित जानकारी को अपलोड करना है।
2 यदि आप पासवर्ड भूल गए हैं तो आपको फॉरगेट पासवर्ड ऑप्शन पर जाकर अपने पासवर्ड को रिसेट करना है इसके लिए आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उस ओटीपी को दिए गए स्थान पर फील करके आप अपने पासवर्ड को रिसेट कर सकते हैं ।
3 यदि आप नए यूजर है तो आपको रजिस्टर योरसेल्फ ऑप्शन पर जाकर अपने आपको पहले रजिस्टर्ड करना होगा।
* रजिस्ट्रेशन के लिए पहले अब इंडिविजुअल चुने और कंटिन्यू करते हुए आपको अपना पैन नंबर ,सरनेम, मिडल नेम, नेम, जन्म दिनांक और रेजिडेंशियल या निवास की स्थिति भर करके कंटिन्यू ऑप्शन करना है ।
* अब एड्रेस संबंधी जानकारी को फिल अप करना है जिसमें मोबाइल नंबर तथा ईमेल एड्रेस अन्य जानकारियां फिल अप करने के पश्चात कंटिन्यू करें।
* वेरीफिकेशन ऑप्शन पर आकर आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिससे आप अपने रजिस्ट्रेशन की जानकारी को वेरीफाई करा सकते हैं इस प्रकार आपको एक नया यूजरनेम अर्थात पेन नंबर तथा एक पासवर्ड क्रिएट कर सकते हैं इस यूजर नेम और पासवर्ड का उपयोग उपरोक्त बिंदुओं में बताए अनुसार प्रक्रिया से आयकर संबंधी जानकारी को भर सकते हैं।
उपरोक्त तीनों विधि से लॉगइन के पश्चात निम्न प्रक्रिया अपनाएं
लॉगिन करें ।
इसके पश्चात डैशबोर्ड ऑप्शन में फाइलिंग आफ इनकम टैक्स रिटर्न ऑप्शन पर जाएं ।
यहां पर एसेसमेंट ईयर ,आइटीआर फॉर्म नंबर में आईटीआई फर्स्ट ,और सब मिशन मोड में प्रिपेयर एंड सबमिट ऑनलाइन ऑप्शन अथवा अपलोड एक्स एम एल ऑप्शन का चयन करें।
अब यहां एक फॉर्म खुलेगा उसमें
इंस्ट्रक्शन इसमें सामान्य निर्देश दिए है।
part a General information इस ऑप्शन में सामान्य इंफॉर्मेशन होगी
computation of income and tax रिसेप्शन में कुल आय कटौती आदि का ब्यौरा तथा छूट आदि का ब्यौरा दर्ज करें
text detail इस ऑप्शन में ऑटोमेटिक टैक्स की राशि दिखाएगा यदि है तो
tax paid and verification इस ऑप्शन का उपयोग कर भरी गई जानकारी को वेरीफाई करवा सकते हैं जिसमें ओटीपी ऑप्शन, बैंक डिटेल ऑप्शन आदि का उपयोग कर सकते हैं ।
उपरोक्त जानकारियां भरकर वेरिफिकेशन के दिये ऑप्शन आधार otp को चूस करके ओके करेंगे जिसमें रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उस के माध्यम से हम इस सारी प्रोसेस को पूर्ण कर पाएंगे।
इसमें समय समय पर सेव as ड्राफ्ट ऑप्शन को सिलेक्ट करने से हमारा डाटा सेव होते चलेगा प्रीव्यू सबमिट ऑप्शन से एक एक टेबल पर काम करने के पश्चात में सबमिट ऑप्शन से आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा तथा अंतिम मे वेरीफिकेशन करने के पश्चात आपका फॉर्म भरना पूर्ण हो पाएगा तथा अन्य टेब की डिटेल को पूर्ण करके उसको वेरीफाई कराएं वेरीफाई करवाने के लिए विभिन्न ऑप्शन मौजूद है
