मंगलवार, 22 दिसंबर 2020

एक साथ अनेक मोबाइल नंबरों को कैसे सेव करेंगे

 साथियों आज हम ऐसे विषय पर चर्चा करेंगे जो कभी-कभी बहुत ही गंभीर और तनावपूर्ण कार्य होता है हमें अचानक से कभी बहुत सारे संपर्क सूत्रों को हमारे मोबाइल में सेव करना हो या बहुत ही अल्प समय में हजारों व्यक्तियों के संपर्क नंबरों को सेव कर कोई व्हाट्सएप ग्रुप क्रिएट करना हो तो पहले हमें सभी व्यक्तियों के मोबाइल नंबरों को हमारे मोबाइल में सेव करना होता है यदि हम एक एक करके हमारे परिचितों के मोबाइल नंबर को सेव करेंगे तो इसमें हमारा बहुत समय व्यर्थ जाएगा इसलिए हम गूगल अकाउंट की सहायता से मल्टीपल contact number  को  शीघ्रता  से कम समय में पूर्ण कर पाएंगे।

                   तो आइए आज हम इसी विषय पर चर्चा करते हैं गूगल  कांटेक्ट नंबर सेव करने के लिए निम्न चरण का उपयोग करना पड़ेगा। अतः चरणबद्ध तरीके से देखते हैं

1. सर्वप्रथम गूगल अकाउंट से हम एक कांटेक्ट एक्सपोर्ट कर सीएसवी एक्सल फाइल का फॉर्मेट तैयार करते हैं।

2. अब एक एक्सेल शीट में हम परिचित व्यक्तियों जिनके कांटेक्ट नंबर हमें हमारे डिवाइस में सेव करना है सीएसवी फाइल के अनुसार उनके नाम अकाउंट नंबर ईमेल एड्रेस तथा अन्य जानकारियों को एडिट कर सेव लेते हैं ।

3.तीसरे चरण में गूगल अकाउंट के क्रिएट कांटेक्ट ऑप्शन पर क्लिक करने  के बाद क्रिएट multiple contact option   को सिलेक्ट कर करते हैं ।

4. अब  हैव अ सीएसवी फाइल option  को सेलेक्ट करते हैं जिसमें फाइल इंपोर्ट करने का ऑप्शन होगा इंपोर्ट ऑप्शन से हमारे डिवाइस में जो पहले से सीएसवी फाइल है उसे सिलेक्ट करते है।

5. और इंपोर्ट करा देते हैं इस प्रकार हम बल्क में अनेक कांटेक्ट नंबर रो को हमारे गूगल अकाउंट में सेव कर पाते हैं साथ ही इन नंबरों से हम कोई व्हाट्सएप ग्रुप अन्य सूचनाओं का प्रसारण कम समय में कर सकते हैं

                 साथियों आज का विषय कैसा लगा आप कमेंट बॉक्स में इस पर जरूर अपने कमेंट दे ताकि भविष्य में भी मैं नए विषयों पर आपके साथ कुछ अपने विचार तथा अनुभव को साझा कर सकु,सकूँ ।

               धन्यवाद

5 टिप्‍पणियां: